प्रश्न - नर्मदा बचाओ आंदोलन किस तरह का आंदोलन था उत्तर - दबाव समूह प्रश्न 2. पहले विश्व युद्ध ने भारत में राष्ट्रीय आंदोलन के विकास में किस प्रकार योगदान दिया ? उत्तर- प्रथम विश्व युद्ध ने एक नई आर्थिक और राजनीतिक स्थिति पैदा कर दी थी । इसके कारण रक्षा व्यय में भारी वृद्धि हुई । इस खर्च की भरपाई करने के लिए युद्ध के नाम पर कर्जे लिए गए और करों में वृद्धि की गई । सीमा शुल्क बढ़ा दिया गया और आयकर शुरू किया गया । युद्ध के दौरान कीमतें तेजी से बढ़ रही थी जिसके कारण आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई थीं । गांव में सिपाहियों को जबरन भर्ती किया गया जिसके कारण ग्रामीण इलाकों में व्यापक गुस्सा था । 1918-19 ई . और 1920-21 ई . में देश में बहुत सारे हिस्सों में फसल खराब होने और फ्लू महामारी फैलने से 1921 ई . की जनगणना के अनुसार 120 130 लाख लोग मारे गए । X प्रश्न 3. भारत के लोग रॉलट एक्ट के विरोध में क्यों थे ? उत्तर- रॉलेट एक्ट कानूनों के द्वारा सरकार को राजनीतिक गतिविधियों को कुचलने और राजनैतिक कैदियों को 2 साल तक बिना मुकदमा चलाए जल में बंद रखने का अधिकार मिल गया था । इस कानून क...