प्रश्न - नर्मदा बचाओ आंदोलन किस तरह का आंदोलन था

उत्तर - दबाव समूह 

 प्रश्न 2. पहले विश्व युद्ध ने भारत में राष्ट्रीय आंदोलन के विकास में किस प्रकार योगदान दिया ? उत्तर- प्रथम विश्व युद्ध ने एक नई आर्थिक और राजनीतिक स्थिति पैदा कर दी थी । इसके कारण रक्षा व्यय में भारी वृद्धि हुई । इस खर्च की भरपाई करने के लिए युद्ध के नाम पर कर्जे लिए गए और करों में वृद्धि की गई । सीमा शुल्क बढ़ा दिया गया और आयकर शुरू किया गया । युद्ध के दौरान कीमतें तेजी से बढ़ रही थी जिसके कारण आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई थीं । गांव में सिपाहियों को जबरन भर्ती किया गया जिसके कारण ग्रामीण इलाकों में व्यापक गुस्सा था । 1918-19 ई . और 1920-21 ई . में देश में बहुत सारे हिस्सों में फसल खराब होने और फ्लू महामारी फैलने से 1921 ई . की जनगणना के अनुसार 120 130 लाख लोग मारे गए । X 

प्रश्न 3. भारत के लोग रॉलट एक्ट के विरोध में क्यों थे ? उत्तर- रॉलेट एक्ट कानूनों के द्वारा सरकार को राजनीतिक गतिविधियों को कुचलने और राजनैतिक कैदियों को 2 साल तक बिना मुकदमा चलाए जल में बंद रखने का अधिकार मिल गया था । इस कानून को इंपीरियल लेजिस्लेटिव काँसिल ( शही विधानसभा ) ने बहुत जल्दी में भारतीय सदस्यों के भारी विरोध के बावजूद पारित कर दिया । महात्मा गांधी ऐसे अन्यायपूर्ण कानून के विरुद्ध थे ।

 .प्रश्न 4. गांधीजी ने असहयोग आंदोलन को वापिस लेने का फैसला क्यों किया ? उत्तर- 5 फरवरी 1922 ई . को चौरी - चौरा ( देवरिया जिला , उत्तरप्रदेश ) नामक स्थान पर पुलिस ने जबरन एक जुलूस को रोकना चाहा । फलतः जनता ने क्रोध में आकर थाने में आग लगा दी । जिसमें एक थानेदार एवं 21 सिपाहियों की मृत्यु हो गई । इस घटना से गांधीजी स्तब्ध रह गए । 12 फरवरी 1922 ई . को उन्होंने असहयोग आंदोलन स्थगित कर दिया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Happy diwali

Herbarium (हरबेरियम )