मिश्रण तथा यौगिक में कोई पांच अंतर लिखिए
मिश्रण तथा यौगिक में अंतर निम्न है
1.मिश्रण
दो या अधिक पदार्थों को किसी भी अनुपात में मिलाने
से बनता है।
यह समांगी या विषमांगी हो सकता है।
मिश्रण के गुण उसके संघटक पदार्थों के औसत गुण
होते हैं।
मिश्रण के संघटक पदार्थों को सरल यान्त्रिक विधियों द्वारा
पृथक् किया जा सकता है।
विषमांगी मिश्रण बनाते समय कोई ऊर्जा परिवर्तन नहीं होता
किन्तु समांगी मिश्रण बनाते समय ऊष्मा का उत्सर्जन या
अवशोषण होता है।
2. यौगिक
दो या अधिक पदार्थों को निश्चित अनुपात में मिलाकर
रासायनिक क्रिया कराने पर बनता है।
यह सदैव समांगी प्रकृति का होता है।
यौगिक के गुण उसके संघटक तत्त्वों के गुणों से भिन्न होते
हैं।
यौगिक के संघटक तत्त्वों को सरल यान्त्रिक विधियों द्वारा
पृथक् नहीं किया जा सकता।
यौगिक के बनने में उच्च ऊर्जा परिवर्तन होता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें