सार्थक अंक किसे कहते हैं सार्थक अंक

 सार्थक अक


 (SIGNIFICANT FIGURES )


 परिभाषा (Definition)—किसी मापन के परिणाम को पूर्ण रूप से दर्शाने के लिए शून्य से नौ तक के अंकों में से न्यूनतम संख्या में जिन अंकों का प्रयोग आवश्यक होता है उन अंकों को सार्थक अंक कहते हैं ।


 अथवा, किसी संख्या के उन अंकों (0 से लेकर 9 तक) को जिनके द्वारा किसी भौतिक राशि के परिमाण को पूर्णतः उसके यथार्थ मान तक व्यक्त करते हैं, सार्थक अंक (Significant figures) कहलाते हैं।


 ये वे अंक हैं जो किसी मापन की परिशुद्धता को व्यक्त करने के लिए आवश्यक होते हैं। सार्थक अंकों की संख्या मापन के लिए प्रयुक्त उपकरण की परिशुद्धता पर निर्भर होती है। यदि मापन के लिए प्रयुक्त स्केल/उपकरण की परिशुद्धता अधिक है तो मापन में अनिश्चितता भी कम होगी। किसी संख्या का अन्तिम अंक अनिश्चित होता है।


 यदि किसी संख्यात्मक माप को 125.47 m3 दर्शाते हैं तो उसमें पाँच सार्थक अंक हैं तथा अन्तिम अंक 7 अनिश्चित है। मानलो हम जल की किसी दी गई मात्रा का आयतन ज्ञात करने के लिए क्रमशः एक चिन्हांकित बीकर, एक चिन्हांकित


 सिलिण्डर तथा एक चिन्हांकित नली का उपयोग करते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Happy diwali

Herbarium (हरबेरियम )