5. स्टेफाइलोकोक्कस 6. सारसिना


4. पैलिसेड बेसिलस


कोक्कस या गोलाकार जीवाणु (Coccus))


ये गोलाकार जीवाणु होते हैं जिनका व्यास 0-5 से 125 तक होता है। एक अकेले जीवाणु को कोक्कस (Coccus) कहते हैं। इनमें कशाभिका का अभाव होता है। ये निम्न प्रकार के होते हैं


1. माइक्रोकोक्कस (Micrococcus) - एक अकेले गोलाकार जीवाणु को माइक्रोकोक्कस कहते हैं।


उदाहरण- माइक्रोकोक्कस (Micrococcus) । 2. डिप्लोकोक्कस (Diplococcus) जब दो कोक्कस एक साथ पाये जाते हैं तो इन्हें डिप्लोकोक्कस कहते हैं।


उदाहरण- डिप्लोकोक्कस न्यूमोनी (Diplococcus pneumonae) I 3. टेट्राकोक्कस (Tetracoccus) - जब चार कोक्कस एक समूह में होते हैं तो इन्हें टेट्राकोक्कस कहते हैं।


उदाहरण- टेट्राकोक्कस (Tetracoccus) |


4. स्ट्रेप्टोकोक्कस (Stureptococcus) ऐसे जीवाणुओं में बहुत से कोक्कस एक श्रृंखला में जुड़े होते हैं। उदाहरण- स्ट्रेप्टोकोक्कस लैक्टिस (Streptococcus lactis)। 5. स्टेफाइलोकोक्कम (Staphylococcus) जब बहुत-से कोक्कस अंगूर के गुच्छे की भाँति व्यवस्थित होते हैं तो इन्हें


स्टेफाइलोकोक्कस (Staphylococcus) कहते हैं। उदाहरण- स्टेफाइलोकोक्कस एल्बस (Staphylococcus albus) ।


6. सारसिना (Sarcins) - ऐसे जीवाणुओं में 8 या उसके गुणक में कोक्काई एक घनाकार पॉकेट में व्यवस्थित होते हैं।


उदाहरण- सारसिना (Surcina)


बेसिलाई था छड़ाकार (Bacilli)


ये छड़ाकार जीवाणु होते हैं। इनमें कशाभिका पाये जा सकते हैं। ये निम्न प्रकार के होते हैं 1. बेसिलस (Bacillus ) में छढ़ाकार जीवाणु हैं, जिनकी औसतन माप 1 5 से 10 तक होती है। उदाहरण- बेसीलस


सबटिलिस (Bacillus subtilis), लैक्टोबेसीलस (Lactobacillus) । 2. डिप्लोबेसिलाई (Diplobacilli) इनमें दो बेसिलाई एक साथ जुड़े होते हैं। उदाहरण- डिप्लोबेसिलस न्यूमोनी (Diplo


bacillus pneumonae) 1


3. स्ट्रेप्टोबेसिलस (Streptobacillus ) - जब बहुत-से उड़ाकार जीवाणु एक शृंखला में जुड़े होते हैं तो उन्हें स्ट्रेप्टोबेसिलस कहते हैं। उदाहरण स्ट्रेप्टोबेसिलाई (Streptobacilli) | 4. पैलीसेड बेसिलस (Palisade hacillus ) - ऐसे जीवाणुओं में कोशिकायें एक के ऊपर एक (समानान्तर रूप से) व्यवस्थित


होती हैं। उदाहरण- कोर्नीबैक्टीरियम डिफ्थेरी (Corynebacterium diphtheriae) |


सर्पिलाकार जीवाणु (Spiral Bacteria)


ये सर्पिलाकार कोशिका वाले जीवाणु हैं जो कि एक स्प्रिंग के समान संरचना बनाते हैं। इनके दोनों सिरों पर कशाभिका पाये जाते है। उदाहरण- स्पाइरिलम (Spirillum), स्पाइरोकीटी (Spirochaete) |


विब्रियो ( Vibrio)


ये कॉमा () के आकार के जीवाणु हैं जिनके एक सिरे पर एक या अधिक कशाभिका पाये जाते हैं। उदाहरण-विब्रियो कोलेरी


(Vibrio cholerae)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Happy diwali

Herbarium (हरबेरियम )