रॉबर्ट हुक ने सर्वप्रथम कोशिका शब्द का प्रयोग किया।
रॉबर्ट ब्राउन ने केन्द्रक की खोज ऑर्किड मूल की कोशिकाओं में की। कोशिका सिद्धान्त का प्रतिपादन श्लीडेन एवं श्वान नामक वैज्ञानिकों द्वारा प्रस्तुत किया गया। "कोशिका का निर्माण पूर्व निर्मित कोशिकाओं से होता है।" अवधारणा रॉबर्ट विकों द्वारा प्रस्तुत की गयी। कोशिका के अंदर पाये जाने वाले प्लाज्मा झिल्ली से घिरे अनेक प्रकोष्ठ कोशिकांग कहलाते हैं। प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं में कोई भी कोशिकांग नहीं पाये जाते।
कौशिका भित्ति मुख्य रूप से सेल्युलोज एवं कोशिका झिल्ली लाइपोप्रोटीन की बनी होती है।
बहुकोशिकीय जीव अधिक समय तक अस्तित्व में रहने की क्षमता रखते हैं।
PPIO (Pleuro Pneumonia Like Organism) सबसे छोटे कोशिकीय जीव हैं।
राइबोसोम, सेन्ट्रोसोम, सेन्ट्रीओल, न्यूक्लिओलस झिल्ली रहित कोशिकांग है। एण्डोप्लाज्मिक रेटिकुलम, गॉल्गीकाय, रिक्तिका, लाइसोसोम, स्फेरोसोम, पर ऑक्सीसोम, ग्लाइऑक्सीसोम चावलेकॉइड अथवा लैमिली आदि एकल झिल्ली से घिरे कोशिकांग हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें