परमाणु और अणु

 परमाणु एव अणु


 (ATOMS AND MOLECULES) परमाणु (Atom) — डाल्टन के परमाणु सिद्धान्त के अनुसार प्रत्येक तत्त्व परमाणुओं से बना है। परमाणु की कल्पना को समझने के लिए मान लीजिए हम किसी तत्त्व (जैसे-सिल्वर) के किसी टुकड़े को लगातार छोटे टुकड़ों में तोड़ते जाते हैं। अन्त में एक ऐसी स्थिति आयेगी जब सिल्वर के किसी छोटे टुकड़े का और ऐसा विभाजन सम्भव नहीं होगा जब उस टुकड़े को सिल्वर कहा जा सके। . किसी तत्त्व के ऐसे सूक्ष्म कण को परमाणु कहते हैं। कुछ ऐसे तत्त्व जैसे-हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, क्लोरीन आदि के परमाणुओं का स्वतन्त्र अस्तित्व नहीं रहता, परन्तु हीलियम, निऑन, आर्गन जैसे तत्त्वों के परमाणुओं का स्वतन्त्र अस्तित्व है। अतः परमाणु की परिभाषा इस प्रकार की जा सकती है, “परमाणु किसी तत्त्व का वह छोटे-से-छोटा कण है, जो रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेता है व अविनाशी है ।"


 पहले यह समझा जाता था कि परमाणु का और विभाजन सम्भव नहीं है परन्तु आधुनिक खोजों के अनुसार परमाणु अब अविभाज्य नहीं है तथा वह इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन एवं न्यूट्रॉन जैसे सूक्ष्म कणों से बना हुआ है परन्तु ये सूक्ष्म कण सभी तत्त्वों के सभी परमाणुओं से प्राप्त होते हैं ।


 से 1


 प्रा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Happy diwali

Herbarium (हरबेरियम )