Class 10th Hindi very important question Class 10th Hindi annual exam papers al exam paper Kaksha 10 Hindi mahatvpurn prashn uttar Kaksha 10 Hindi very important utter My telegram channel join
2. हरबेरियम (HERBARIUM) हर्बेरियम पौधों का ऐसा संग्रह होता है जहाँ पर पादप प्रतिरूपों (Plant specimens) को सूखाकर, अच्छी तरह दबाने के पश्चात् कागज की शीटों पर आरोपित कर वर्गीकरण की किसी मान्य पद्धति के अनुसार व्यवस्थित करके रखा जाता है। ये पादप प्रतिरूप भविष्य में संदर्भ एवं अध्ययन हेतु उपयोग में लाये जाते हैं। उद्देश्य (Objects) 1. इसमें पादप प्रतिरूपों को संरक्षित करके रखा जाता है जो कि सन्दर्भ के रूप में काम आते हैं। 2. इन पादप नमूनों से पौधों की पहचान करना आसान हो जाता है। 3. सम्बन्धित समयावधि में पाये जाने वाले पौधों की जानकारी प्राप्त करना । हर्बेरियम तैयार करने में उपयोगी उपकरण (Equipment Required for Herbarium Preparation) हर्बेरियम तैयार करने के लिये सामान्यतः निम्नलिखित उपकरणों की आवश्यकता पड़ती है 1. वैस्कुलम (Vasculum), यह टिन की बनी एक पेटी होती है जिसमें फील्ड में पौधों को संगृहीत कर प्रयोगशाला में लाया जाता है। 2. हर्बेरियम प्रेस (Herbarium press), 3. प्रूनिंग शियर (Pruning shear), 4. खुरपी (Digger), ...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें